जनसंपर्क विभाग में 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भी अधिकारी बदले गए..
छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग में कुल 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य आधारों पर नई पदस्थापना दी गई है।



