Flash News
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा जिले के पत्रकारों से हुए रूबरू, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा..
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला: 52 शिक्षक और कर्मचारी मूल पदस्थापना पर लौटाए गए, पुरानी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त..
31 जुलाई तक सड़क नहीं तो होगा महाचक्काजाम, 20 साल से बदहाल कुंजारा–केशला–तोलगे मार्ग पर जनता का अंतिम अल्टीमेटम, रवि भगत करेंगे अगुवाई..
31 जुलाई तक करें पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन, योग्य व्यक्तियों के नाम भेजने की अपील..
बलौदाबाजार हिंसा मामला: अमित बघेल समेत तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश पर रोक के शर्त..
सीएचसी लैलूंगा, पुसौर, घरघोड़ा और चपले को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, पुसौर ने प्रदेश में 97 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान..

​सफलता की अनूठी मिसाल ; माता-पिता के संघर्षों को दादरपाली के गौरव ने दिया सम्मान, प्रथम प्रयास में ही क्रैक की NEET 2026 की परीक्षा..

ऐसा ही कुछ कर दिखाया है साल्हेओना के समीपस्थ ग्राम दादरपाली के एक होनहार युवा गौरव पटेल ने। गौरव ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक नीट (NEET 2026) में अपने प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता अर्जित कर न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है।

शादी समारोह से लौटने के दौरान युवती से दुष्कर्म, फोन पर बात करने रुकी तो बाइक से आया आरोपी, भवन के पीछे किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार..

जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबी चौकी इलाका से युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जोबी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सामूहिक नकल कांड में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 6 कर्मचारियों पर चार्जशीट, विभागीय जांच तेज..

छत्तीसगढ़ के चर्चित सामूहिक नकल कांड में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट में दायर शपथपत्र (एफिडेविट) में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए 6 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

विधानसभा में पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने उद्योग और कारोबार को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ‘छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026’ पारित कर दिया।

आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला राज्य में प्रथम, कार्ड से 70 वर्ष या ज्यादा आयु के बुजुर्ग को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज..

जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के साथ प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई ‘वय वंदन योजना’ के क्रियान्वयन में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है।

जिला सीईओ ऋषिकेश तिवारी का बरमकेला दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश..

जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने बरमकेला विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों और शासन की योजनाओं का निरीक्षण किया।

श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, सरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब..

नगर पंचायत सरिया में भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में धूमधाम से निकाली गई। गांधी चौक में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जहां सरिया के चार मंदिरों से भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र (बलदाऊ) की सुसज्जित रथों का आगमन हुआ।

सात सूत्रीय मांगों पर शिक्षकों ने राजधानी में दिखायी ताकत, फेडरेशन की चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुई।तो लड़ाई होगी आक्रामक..

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले बुधवार 15 जुलाई 2026 को प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों ने राजधानी रायपुर में विशाल ध्यानाकर्षण प्रदर्शन और रैली निकालकर अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

धरती का रहस्य; खेत के बीच अचानक धंसी जमीन, 15 फीट चौड़े विशाल गड्ढे से मचा हड़कंप…

जिले के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोमाडीह और झिलगीटार के बीच स्थित एक खेत में सोमवार सुबह अचानक जमीन धंसने से करीब 10 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा विशाल गड्ढा बन गया। इस रहस्यमयी घटना से ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल का माहौल है।

जगदम्बा लॉ फॉन्टेन रिसोर्ट में 17 जुलाई को होगा निःशुल्क स्टार्टअप कार्यशाला, क्यूआर कोड स्कैन कर करें रजिस्ट्रेशन..

डीपीआईआईटी एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 17 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से जगदम्बा लॉ फॉन्टेन रिसोर्ट ग्राम-टिमरलगा रायगढ़ रोड में एक विशेप स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है