शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला: 52 शिक्षक और कर्मचारी मूल पदस्थापना पर लौटाए गए, पुरानी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त..

जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए लंबे समय से विभिन्न विभागों और कार्यालयों में संलग्न कुल 52 शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हें तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना संस्था और कार्यालयों में वापस भेज दिया गया है।

31 जुलाई तक सड़क नहीं तो होगा महाचक्काजाम, 20 साल से बदहाल कुंजारा–केशला–तोलगे मार्ग पर जनता का अंतिम अल्टीमेटम, रवि भगत करेंगे अगुवाई..

लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित कुंजारा–केशला–तोलगे सड़क मार्ग को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लैलूंगा को ज्ञापन सौंपते हुए 31 जुलाई 2026 तक सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

31 जुलाई तक करें पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन, योग्य व्यक्तियों के नाम भेजने की अपील..

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2027 के लिए देश के प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक नागरिक एवं संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

बलौदाबाजार हिंसा मामला: अमित बघेल समेत तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश पर रोक के शर्त..

बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना नेता अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने अमित बघेल के साथ सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी जमानत दे दी है। इस आदेश के बाद तीनों के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

सीएचसी लैलूंगा, पुसौर, घरघोड़ा और चपले को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, पुसौर ने प्रदेश में 97 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान..

रायगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा, पुसौर, घरघोड़ा और चपले को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

बंद घर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच..

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। संजय नगर इलाके स्थित एक मकान से पति-पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के शव बरामद हुए हैं।

सेवा-सेतु से आसान हुआ आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाना, घर बैठे 442 डिजिटल सेवाओं के साथ ऑनलाइन आवेदन, समय पर मिल रहे प्रमाण पत्र..

शासन की योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की दिशा में सेवा-सेतु केन्द्र प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। पहले लोक सेवा केन्द्र के रूप में संचालित इन केन्द्रों को अब आधुनिक स्वरूप देते हुए सेवा-सेतु केन्द्र बनाया गया है

स्टार्टअप योजना को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर ने बिहान समूह के सदस्यों को ऑनलाइन प्रोडक्ट बिक्री के लिए किया प्रोत्साहित..

स्टार्टअप योजना को बढ़ावा एवं जागरूकता देने हेतु भारत सरकार, डीपीआईआईटी, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के द्वारा तेजस कार्यशाला का आयोजन ग्राम टिमरलगा के निजी होटल में किया गया।

15 अगस्त तक नदी-नालों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये जुर्माना..

जिले में वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों के संरक्षण और उनकी वंशवृद्धि को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त 2026 तक सभी नदी, नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों में मत्स्याखेट (मछली पकड़ने) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश मछली पालन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

​सफलता की अनूठी मिसाल ; माता-पिता के संघर्षों को दादरपाली के गौरव ने दिया सम्मान, प्रथम प्रयास में ही क्रैक की NEET 2026 की परीक्षा..

ऐसा ही कुछ कर दिखाया है साल्हेओना के समीपस्थ ग्राम दादरपाली के एक होनहार युवा गौरव पटेल ने। गौरव ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक नीट (NEET 2026) में अपने प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता अर्जित कर न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है।